14 पैर वाले इस अजीबोगरीब कॉक्रोच को देख आप भी रह जाएंगे हैरान

By: Ankur Tue, 21 July 2020 5:40:06

14 पैर वाले इस अजीबोगरीब कॉक्रोच को देख आप भी रह जाएंगे हैरान

इन दुनिया में जानवरों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। सभी जानवर अपनी अनोखी विशेषता के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक जानवर हैं कॉक्रोच जो कि समान्यतया घरों में देखने को मिल जाता हैं। लेकिन आज हम आपको समुद्री कॉक्रोच के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि बेहद अजीबोगरीब हैं अपने 14 पैरों के चलते सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा हैं। हिंद महासागर में पहली बार यह अजीबोगरीब कॉक्रोच मिला है। इस समुद्री कॉक्रोच को सिंगापुर के एक रिसर्चर ने पकड़ा है।

weird news,weird cockroach,weird sea cockroach,14 legges cockroach,indian ocean ,अनोखी खबर, अनोखा कॉक्रोच, समुद्री कॉक्रोच, 14 पैरों वाला कॉक्रोच

डेली मेल के रिपोर्ट के मुताबिक, यह कॉक्रोच नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के पीटर एनजी और उनके सहयोगियों को समुद्री रिसर्च के दौरान मिला है। अजीबोगरीब बनावट वाले इस कॉक्रोच की अब एक नई प्रजाति के रूप में की गई है। इसके प्रजाति का बॉयोलॉजिकल नाम "बाथिनोमस रक्ससा" रखा गया है। वैसे इस कॉक्रोच को डीप सी कॉक्रोच या जायंट सी कॉक्रोच भी कहते हैं। यह कॉक्रोच समुद्र के गहरे भाग में रहता है।

बता दें कि नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के रिसर्च टीम ने इंडोनेशिया के वेस्ट जावा के तट से गहरे समुद्र में 14 दिनों का एक अभियान शुरु किया था। इस अभियान के दौरान टीम ने 12,000 से अधिक समुद्री जीव पकड़े थे, जिसमें यह बड़ा कॉक्रोच भी मिला था।

weird news,weird cockroach,weird sea cockroach,14 legges cockroach,indian ocean ,अनोखी खबर, अनोखा कॉक्रोच, समुद्री कॉक्रोच, 14 पैरों वाला कॉक्रोच

यह कॉक्रोच समुद्री आइसोपॉड की प्रजाति का क्रस्टेशियन जीव है, जो जमीन के कॉक्रोच से काफी मिलता-जुलता है। इस कॉक्रोच के सिर और आंखों को देखते हुए वैज्ञानिक स्टार वार्स फिल्म सीरीज के डार्थ वेडर कैरेक्टर के नाम से भी बुलाते हैं।

इंडोनेशियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के काहियो रहमदी ने बीबीसी को बताया कि नई प्रजातियों की खोज पारिस्थितिकी तंत्र के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण है। यह कॉक्रोच समुद्र में मरे हुए जीवों को भोजन के तौर पर खाता है। हालांकि, इस कॉक्रोच की सबसे खास बात ये है कि यह बिना कुछ खाए भी कई दिनों तक जिंदा रह सकता है।

ये भी पढ़े :

# बटर चिकन खाने के लिए एक व्यक्ति को चुकाने पड़े 1.23 लाख रूपये, जाने क्या है वजह

# यहां इंसान नहीं बल्कि कुत्ते-बिल्ली करते हैं रक्तदान

# पीले रंग का दुर्लभ कछुआ हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

# बटर चिकन की चाहत पड़ी लाखों रूपये महंगी, मामला बेहद अजीबोगरीब

# इस अनोखे कारण के चलते घट रही यहां की लड़कियों में ‘सेक्स’ करने की दिलचस्पी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com